फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Repair of dilapidated road started due to initiative of former MP

Ghazipur News: पूर्व सांसद की पहल से जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

Sat, 22 Aug 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Repair of dilapidated road started due to initiative of former MP
ईंट डालकर रेवतीपुर-तिलवा-गोपालपुर मार्ग पर बने गड्ढे को भरते ग्रामीण। संवाद
रेवतीपुर। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय की पहल पर विकासखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजार से गोपालपुर सहित करीब छह गांवों को जोड़ने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का शुक्रवार को समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ। चार वर्षों से सड़क पर बने गड्ढों से गुजरते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क को दुरुस्त करने की पहल का ग्रामीणों को भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन

रेवतीपुर गांव के रहने वाले पिंटू राय, निपी राय, विक्रांत राय, आशीष राय ने बताया कि रेवतीपुर को गोपालपुर गांव से जोड़ने वाली सड़क पर चार वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन दिनों हो रही बारिश की वजह से इस सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हुआ है। करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में भ्रमण के लिए पहुंचे घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने सड़क की दुर्दशा देखकर अपने निजी खर्चे से मरम्मत कराने की पहल शुरू की। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से ईंट और गिट्टी भरकर सड़क पर बने गड्ढों का समतलीकरण किया जा रहा है। इस काम के लिए करीब 40 से 50 की संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय युवा श्रमदान कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनता भी पूर्व सांसद अतुल राय के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उत्कर्ष राय, सोनू अंसारी, संदीप उपाध्याय, मोहित गुप्ता, आनंद राय आदि मौजूद रहे। इसको लेकर इन गावों के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, पर इसकी सुध नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed