{"_id":"605f6f778ebc3e5924447a83","slug":"removed-hand-from-staring-to-eat-gutkha-uncontrolled-reflex-auto-death-ghazipur-news-vns582288377","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा खाने के लिए स्टेयरिंग से हटाया हाथ, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, मौत:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा खाने के लिए स्टेयरिंग से हटाया हाथ, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, मौत:
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगसर हाल्ट के पास शनिवार की शाम सवारियों को लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि सवार पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्रित ग्रामीणों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मिर्जापुर जिला के अदलहाट थाना क्षेत्र के भुलई खास निवासी अकबर अली (25) पुत्र मंजूर शाह ऑटो चालक है। शनिवार को वह अपने चार रिश्तेदार जाफर (26) खरमुल्ली (24), रेहाना (55), मैनुद्दीन (7) को नगसर हाल्ट के विशुनपुरा लेकर जा रहा था। गोहदा दसवंतपुर मोड़ के पास अकबर अली को गुटखा खाने की तलब हुई, जिस पर उसने स्टेयरिंग को छोड़कर गुटखा को फाड़ने का प्रयास किया। स्टेयरिंग छोड़े जाने से चलती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
ऑटो के नीचे दबने से अकबर अली की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके चारों रिश्तेदार घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर दिलदारनगर स्थित एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की लापरवाही से यह हादसा घटा। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं सवार चार लोग घायल हो गए।