फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Religion the family safe and secure

धर्म से ही परिवार सुरक्षित एवं संरक्षित

Sat, 27 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Religion the family safe and secure
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार मेें शनिवार को दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री प्रो. वीपी सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में एकाकीपन के साथ-साथ अस्मिता एवं पहचान का संकट बढ़ा है। सूचना क्रांति के इस दौर में विश्व ने गांव का रूप ले लिया है।
विज्ञापन


 आज धर्म के स्वरूप को समझने की आवश्यकता है, जिससे अस्मिता, पहचान और परिवार को सुरक्षित और संरक्षित किया गया।

 इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्री प्रो. एसडी सिंह ने कहा कि आर्य एवं आर्योत्तर सांस्कृतिक का मिलन ही भारतीय  संस्कृति है। कहा कि  समाज से जो भी हम सीखते हैं, वहीं संस्कृति है। भूमंडलीकरण धन संबंधी आवश्यकता पूरा कर सकता है, लेकिन मोक्ष नहीं।
विज्ञापन


समाजशास्त्री प्रो. जीएन तिवारी ने कहा कि भारतीय समाज धर्म आधारित समाज है। वैश्वीकरण धर्म के इर्द-गिर्द घूमती है, जबकि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति महत्पवूर्ण होता है। भारतीय संस्कृति  समग्रता के साथ आत्मा एवं शरीर की व्याख्या करता है, व्यक्ति से ही समाज का  निर्माण एवं समाज से व्यक्ति का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रो. अमरनाथ राय ने कहा कि बाजार में संबंधों का तिरस्कार किया है, वस्तु और उपभोक्ता ही महत्वपूर्ण हो गया है। इस बीच रिश्तों और अपनेपन को खारिज कर दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विलोक सिंह ने कहा कि भूमंडलीकरण से भारत को क्या मिला है, भारत की  स्थानीय संस्कृति एवं व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही वैश्वी ग्राम की रूपरेखा तैयार है।


इस अवसर पर डॉ. अवधेश कुमार पांडेय, सतीश कुमार पांडेय,  विजय कुमार ओझा, एनएन राय, सतीश कुमार राय, रवि राय, अभय कुमार मालवीय,  नित्यानंद राय, अशोक राय, रविंद्र नाथ राय, प्रो. अजय राय, अवधेश नारायण  राय, नीरज राय आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय ने महाविद्यालय के  तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed