फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reiterated the resolve to follow the path of truth and non-violence

Ghazipur News: सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया

Mon, 30 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Reiterated the resolve to follow the path of truth and non-violence
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में शहर के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक रूप से गायन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शांति और अहिंसा के प्रतीक गांधीजी ने सत्याग्रह, शांति एवं अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, मारकंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, रविकांत राय, अजय सिंह, शफीक अहमद, लालसाहब यादव, अजय श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, सुमन चौबे आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने महात्मा गांधी को दुनिया का महान नेता बताते हुए कहा कि वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा और संस्कृति थे। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, हरवंश यादव, आत्मा यादव, परवेज अहमद, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, राजेंद्र यादव, चंद्रिका यादव आदि उपस्थित थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय पैमाने पर सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने, भारत की साझी शहादत और साझी विरासत की संस्कृति को महफूज रखने के संकल्प के रूप में मनाया।
शहर के आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद देश और संविधान को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, जनार्दन राम, ईश्वरलाल गुप्ता, डॉ. रामबदन सिंह, अशोक मिश्र आदि उपस्थित थे।

मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी
गाजीपुर। शासन से प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को दिन में 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट न्यायालय कक्ष में अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, ईडीएम विनय सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी कमचारियों ने देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी थी उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed