फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Referees proficient in Kwan Ki Do were honored with certificates.

Ghazipur News: क्वान की डो में दक्षता प्राप्त रेफरियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Referees proficient in Kwan Ki Do were honored with certificates.
औड़िहार। उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन की ओर से वाराणसी स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्वान की डो रेफरी सेमिनार एवं ग्रेडिंग कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के 18 जिलों के 44 रेफरी जिसमें जिले के पांच शामिल थे उन्होंने खेल के नवीनतम तकनीकी मानकों, प्रतियोगिता संचालन, नियम एवं विनियम का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। क्वान की डो में दक्षता प्राप्त तथा ब्लैक बेल्ट उत्तीर्ण रेफरियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक भुवनेश कुमार शर्मा एवं रेफरी अध्यक्ष अब्दुल मलिक खान ने रेफरियों को क्वान की डो की तकनीकी बारीकियों, प्रतियोगिता संचालन की प्रक्रिया, निर्णायक मानकों तथा अंतरराष्ट्रीय नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिले से विशाल कुमार, खुशी मोदनवाल, अलका मौर्य, मोनीपाल और सचिन कुशवाहा शामिल थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य अमित पांडेय ने सभी सफल प्रतिभागियों को ग्रेडिंग और रेफरी प्रमाणपत्र प्रदान किया। एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में आयोजित यह चौथा राज्य स्तरीय क्वान की डो रेफरी सेमिनार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed