फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recommendation to DM to deduct one day's salary of absent employees

अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने को डीएम को संस्तुति

Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to DM to deduct one day's salary of absent employees
सेवराई तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित हुए अधिकारियों के ऊपर एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के 21 अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादियों के द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के बाबत प्रार्थना पत्र दिए जाते हैं। लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनके वाद व समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं हो पाता। संबंधित अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही की व बिना कारण बताए अनुपस्थित रहे । इससे फरियादियों के वाद का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

कई कर्र्मचारियों का काटा वेतन
एसडीएम द्वारा हुई इस कार्रवाई से संबंधित विभाग व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने सहायक विकास अधिकारी सहायक समितियां भदौरा, रेवतीपुर, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण भदौरा, रेवतीपुर, सहायक वनरक्षक, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, गन्ना निरीक्षक/ शिवसंपत गन्ना पर्यवेक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी भदौरा, रेवतीपुर, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता जलनिगम / अवर अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, चकबंदी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर, थानाध्यक्ष रेवतीपुर, थानाध्यक्ष नगसर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत भदौरा एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत रेवतीपुर की एक दिन की वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed