फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recommendation given in the name of martyr

शहीद शशांक के नाम पर मार्ग के नामकरण की सीएम ने दी संस्तुति

Mon, 24 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Recommendation given in the name of martyr
कासिमाबाद। अमर शहीद शशांक कुमार सिंह के नाम पर पारा-कासिमाबाद मार्ग का नामकरण करने की संस्तुति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने 22 अगस्त को खुद ट्वीट करके शहीद परिवार एवं जनपदवासियों को दी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से शहीद परिवार सहित आम लोगों में हर्ष व्याप्त है। बीते दिनों एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं शहीद की मां ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मार्ग का नाम शहीद के नाम से करने की मांग की थी।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर निवासी शशांक कुमार सिंह (25) बीते 22 नवंबर 2016 को कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के बैट टीम द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हो गए थे। शहीद का शव जब गांव पहुंचा, उस समय महिला कल्याण राज्यमंत्री ने पारा-कासिमाबाद मार्ग का नामकरण शहीद के नाम के साथ कासिमाबाद चौक पर शहीद की प्रतिमा स्थापित करने तथा शशांक के नाम पर एक प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की थी। इसी प्रकार, रेल राज्यमंत्री ने शहीद परिवार को एक गैस एजेंसी के साथ एक भाई को नौकरी दिलाने का वादा किया था। तत्कालीन सांसद भरत सिंह ने शहीद के नाम पर एक सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की थी। जबकि विधान परिषद सदस्य ने आर्थिक मदद के साथ पारा-कासिमाबाद मार्ग को शहीद के नाम से नामकरण कराने को कहा था लेकिन तत्कालीन सपा सरकार के जाने के बाद सभी वादे ठंडे बस्ते में चले गए। एकमात्र प्रवेश द्वार शादाब फातिमा की विधायक निधि से और तत्कालीन सांसद भरत सिंह के सांसद निधि से शहीद के नाम पर एक सामुदायिक भवन बनकर तैयार है। पारा-कासिमाबाद मार्ग का नामकरण के साथ शहीद के नाम पर एक स्टेडियम एवं शहीद की प्रतिमा कासिमाबाद चौक पर लगाने की मांग लंबे समय से लंबित चल रही थी। मुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और शहीद की मां कमलावती देवी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए 22 अगस्त को ट्वीट कर अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दिया। अब पारा-कासिमाबाद मार्ग शहीद शशांक कुमार सिंह के नाम पर जाना जाएगा। इसकी जानकारी होते ही शहीद परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शहीद परिवार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया
कासिमाबाद। अमर शहीद शशांक कुमार सिंह के नाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पारा कासिमाबाद मार्ग जिसकी लंबाई 18 किलोमीटर है, को शहीद के नाम से नामकरण करने की घोषणा होने के बाद शहीद परिवार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। अमर शहीद शशांक के पिता अरुण कुमार सिंह को मलाल है कि हमारे लाल की प्रतिमा कब कासिमाबाद चौक पर स्थापित होगी। कहा कि राजनीतिज्ञों को वही वादा करना चाहिए जो पूरा हो सके। कहा कि गैस एजेंसी के साथ एक भाई को सरकारी नौकरी का वादा कब पूरा होगा। इसी प्रकार, शहीद शशांक कुमार सिंह के नाम पर स्टेडियम का नामकरण कब पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed