फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Received money, uniform will have to be worn after a fortnight

िमले रुपये, पखवाड़े बाद पहननी होगी वर्दी

Wed, 24 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Received money, uniform will have to be worn after a fortnight
अब रोडवेज के चालक एवं परिचालक जल्द ही वर्दी में नजर आएंगे। इसके लिए स्थानीय डिपो के 205 नियमित एवं संविदा चालक और परिचालकों की सूची भेजी गई थी। वर्दी के लिए निर्धारित 18 सौ रुपये की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो से कई महानगरों के साथ ही आसपास के विभिन्न जिलों में बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के चालकों-परिचालकों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमित एवं संविदा चालकों-परिचालकों को परिवहन निगम की ओर से 1800 रुपये दिया जा रहा है। चालकों की वर्दी खाकी रंग की होगी जबकि परिचालकों की स्लेटी रंग की होगी। डिपो के 205 नियमित एवं संविदा चालकों-परिचालकों की सूची भेजी गई थी।
विज्ञापन

इनमें नियमित चालक 41, परिचालक 17 एवं संविदा के 67 चालक एवं 80 परिचालक शामिल हैं। निगम की ओर से संबंधित चालक एवं परिचालकों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। पैसा मिलने के एक पखवाडे़ बाद उन्हें वर्दी पहननी होगी, अन्यथा की दशा में उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। वर्दी पर कर्मचारियों का नेम प्लेट, कोड एवं पद भी लिखना होगा। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि डिपो के 205 चालक एवं परिचालकों के खाते में 1800-1800 रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed