फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   raped

युवती से जबरदस्ती करता रहा दुष्कर्म

Sat, 06 Jun 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
raped
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह रही एक युवती के साथ एक व्यक्ति तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर उसे गिराने का दबाव बनाते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस कार्रवाई के बजाय सुलह के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन के साथ ही आईजी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

चार जून को पीड़िता ने कासिमाबाद थाने में मुख्य आरोपी सहित दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि वह मऊ जिले के हलधरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। फिलहाल कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर पर रहती है। उसी गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस घटना से किसी को अवगत कराया तो जान से मार दूंगा। यही नहीं वह तीन माह तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

इस बीच युवती गर्भवती हो गई। तीन माह का गर्भ होने पर उसने अपनी मौसी से घटना के संबंध में बताया। मौसी ने परिवार के सदस्यों के साथ उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने धमकी दी कि गर्भ गिरा दो। ऐसा नहीं करने पर जान से मार देंगे । पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की उलटे समझौता करने का दबाव बनाने लगी। इस पर उसने आईजी वाराणसी और 1076 महिला हेल्प लाइन को घटना की जानकारी दी। शनिवार को मुख्य आरोपी सहित अन्य दो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नागेंद्र सरोज के साथ ही इस घटना में शामिल जितेंद्र सरोज एवं जितेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed