फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramlila Maidan at Parshuram Ghat is surrounded by water

जमदग्नि-परशुराम घाट स्थित रामलीला मैदान बाढ़ के पानी से पूरी तरह डूबा

Thu, 12 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan at Parshuram Ghat is surrounded by water
गंगा तटवर्ती इलाकों में जहां तबाही मचा रही है वहीं कर्मनाशा भी उफान पर है। बाढ़ के पानी ने आबादी के क्षेत्रों सहित संपर्क मार्ग को अपने आगोश में ले लिया है। नगर के जमदग्नि-परशुराम घाट स्थित रामलीला मैदान बाढ़ के पानी से पूरी तरह डूब गया है। बाढ़ का पानी कांवेंट स्कूल की बाउंड्री के पास पहुंच गया है तथा एनएच के पुल से पानी हेतिमपुर के सिवान में फैल रहा है। बड़ेसर के पास गंगा एनएच 97(24) को छूने को आतुर हो गई है। देवरिया, राघोपुर ग्राम के पास एनएच तक पानी पहुंच गया। देवरिया पुलिस चौकी सहित प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह बाढ़ से घिर चुका है। तटवर्ती इलाकों में कटान भी तेज हो चुकी है। एनएच के बांए तरफ बांड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से पूरी तरह तबाह हो चुका है। मतसा बांड़, मंझरिया बांड़, रघुनाथ बांड़, जीवपुर बांड़, सब्बलपुर बांड़, देवरिया बांड़, सब्बलपुर खुर्द, रामपुर पट्टी, सरनाम खां, कालनपुर, जगदीशपुर, मलसा देवरिया पाह सैयदराजा चितावनपट्टी राघोपुर आबादी क्षेत्रों में बाढ़ आ चुकी है। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों के कुछ लोग बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। चारो तरफ बाढ़ से घिरे लोग पशुओं को लेकर ऊंचे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाढ़ के कारण हरा चारा एवं भूसा भीग जाने के कारण पशुपालक काफी परेशान हैं। ग्रामीण प्रशासन से लगातार नाव एवं भूसा की मांग कर रहे हैं लेकिन मांग के सापेक्ष नाव न मिलने से लोगों की व्यथा बढ़ती जा रही है। अभी तक प्रशासन भूसा का इंतजाम नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed