फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ramcharit manas ek adarsh granth

रामचरित मानस एक आदर्श ग्रंथ

Fri, 09 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
ramcharit manas ek adarsh granth
ramayan
मानस परिषद देवकली के तत्वावधान में  शुक्रवार को 42वां मानस सम्मेलन ब्रह्मस्थल परिसर देवकली में आयोजित किया गया। प्रथम दिन प्रवचन करते हुए अयोध्या से आए हुए संत रमाशंकर प्रसाद त्यागीजी महाराज ने कहा रामचरित मानस एक आदर्श ग्रंथ है। इसका अनुशीलन आवश्यक है। इसके प्रत्येक पात्र आदर्श से परिपूर्ण हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इसके उपदेशों पर चलकर संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में  बांधा जा सकता है। इस ग्रंथ में संपूर्ण मानव समाज को एक दूसरे के प्रति  क्या व्यवहार एवं आचरण करना चाहिए इसकी सीख मिलती है। त्यागीजी ने कहा कि परम पिता परमेश्वर की कृपा से देव दुर्लभ मानव तन  कर्म योनि में मिला है। भौतिक सुखों के उपभोग के साथ आध्यात्मिक उत्कर्ष प्राप्त कर जीव आवागमन के बंधन से मुक्त हो सकता है जो इस मानव शरीर पाने का परम लक्ष्य है।
विज्ञापन


सुख, शांति, परमानंद प्राप्त करने के लिए रामकथा एवं सत्संग भक्ति ही एक माध्यम है। रामसुधार पांडेय ने कहा जब कई जन्मों का पुण्य उदय होता है तो परमात्मा जीव  को इस धराधाम पर मानव रुप में भेजता है लेकिन इस धरा-धाम पर आते ही अपने अस्तित्व को भूलकर माया में फंसकर कई प्रकार के दु:ख सहन करता है। गर्भ में किए गए वायदे को भूल जाता है। प्रवचन के कार्यक्रम में रामचंदाचार्यजी  महाराज, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, राहुलजी, शिवजी उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रभुनाथ पांडेय एवं संचालन अरविंद  लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed