फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajya Sabha MP seeks budget for Greenfield Expressway.

Ghazipur News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए राज्यसभा सांसद ने मांगा बजट

Fri, 07 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP seeks budget for Greenfield Expressway.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपती राज्यसभा सांसद स
महाराजगंज-जमानिया-सैयदराजा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी लाने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा। उन्होंने परियोजना के लिए जल्द बजट आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना के शुरू होने से पूर्वांचल के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में बताया कि वर्ष 2019-20 में करीब 41.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। प्रस्तावित मार्ग चंदौली जिले के 39 और गाजीपुर के 21 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण से गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर समेत बिहार के लाखों लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे यात्रा का समय कम होने के साथ व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल की आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। जनहित को देखते हुए जल्द बजट जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाना चाहिए। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed