फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajiv Gandhi had sacrificed for the country

राजीव गांधी ने देश के लिए दी कुर्बानी

Thu, 21 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 21 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi had sacrificed for the country

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस

विज्ञापन
नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तरफ से पार्टी उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां के कपूरपुर स्थित आवास पर कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए कुर्बानी दी।


कहा किआज देश का जो भी विकास हुआ है, राजीव गांधी की देन है। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। सेवादल के अध्यक्ष हरवेंद्र यादव ने कहा कि वह सेवादल को पार्टी की रीढ़ मानते थे। बिना कांग्रेस के देश की मजबूती संभव नहीं है। इस मौके पर परवेज अहमद खां, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, राजीव सिंह, चन्द्रशेखर शुक्ल, कामता प्रसाद गुप्त, रामप्रसाद राय, कौशलेंद्र नारायण सिंह, शेर खां, राधेश्याम सिंह, पंकज दुबे, नौनिहाल चौबे, हनुमान सिंह यादव आदि उपस्थित थे। संचालन उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां ने किया।

उधर सरजू पांडेय पार्क में शहर कमेटी की तरफ से आतंक विरोधी दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई गई। कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति लाई और देश को 21वीं सदी में ले गए। पार्टी ने देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है।

 जैनुल वशर स्मृति सेवा संस्थान की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि रजदेपुर कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान संस्था के संयोजक बलिराम राय ने कहा कि वह आधुनिक भारत के शिल्पी थे। बद्री पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीकी रूप से विकसित किया। इस मौके पर इरफान वशर, यहिया खां, शमिउल्ला, इबातुल्लाह, संजय राय, हबीब, कालिका पाठक, सुनील राम, प्रेम सिंह, पूरनचंद, आनंद राय, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed