फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rain storm devastation suffered huge losses

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, भारी नुकसान

Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain storm devastation suffered huge losses
आंधी-बारिश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात तेज आंधी और बारिश ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। एक तरफ जहां विभिन्न मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, वहीं कई मड़हे व कच्चे मकान भी जमींदोज हो गए। दूकानों के टिनशेड हवा से दूर जा गिरे। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थिति साइकल स्टैंड में एक वृक्ष गिर गया, जिससे कई बाइकों को नुकसान पहुंचा है। बिजली गुल होने से कई जगह पेयजल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन


एसडीओ चंद्रबिंदू प्रकाश ने बताया कि तेज हवा और बारिश से 33 हजार तार पर बांस गिरा गया, जिससे रौजा की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा वंशीबाजार के पास हाईटेंशन तार टूटने से लाल दरवाजा फीडर की आपूर्ति दोपहर तक ठप रही। फाल्ट के कारण पीरनगर की आपूर्ति भी घंटों प्रभावित रही।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तेज हवा के बीच बारिश शुरू होते ही कहीं तार टूटने लगे, तो कही खंभे गिरने लगे। प्रकाशनगर उपकेंद्र तथा रौजा उपकेंद्र से होने वाली सभी फीडरों की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई, जिससे बत्ती घंटों गुल रही। किसी फीडर की आपूर्ति सुबह शुरू हुई तो किसी की दोपहर बाद। रात में बत्ती गुल होते ही लोगों की आंखें खुल गई। लोग बिस्तर पर बैठकर बत्ती आने का इंतजार करने लगे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनको  बिजली का दर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूरी रात बारिश होने से लोगों को गर्मी का कुछ कम एहसास हुआ। किसी तरह बिजली के इंतजार में लोगों ने रात बिताई, लेकिन सुबह तक आपूर्ति शुरू न होने से पेयजल को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई। जिन्होंने टंकी आदि में पानी स्टोर किया था, उन लोगों ने तो किसी तरह काम चला लिया, लेकिन जिनके पास यह सुविधा नहीं थी उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों एवं कुओं से उन्होंने किसी तरह दो-चार बाल्टी पानी की व्यवस्था की। बावजूद इसके उनकी जरूरत पूरी नहीं  हो पाई। एसडीओ चंद्रबिंदू प्रकाश ने बताया कि तेज हवा और बारिश से 33 हजार तार पर बांस गिरा गया, जिससे रौजा की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही।


इसके अलावा वंशीबाजार के पास हाईटेंशन तार टूटने से लाल दरवाजा फीडर की आपूर्ति दोपहर तक ठप रही। फाल्ट के कारण पीरनगर की आपूर्ति भी घंटों प्रभावित रही। कहा कि पहली बारिश के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। आगे के दिनों में बारिश के दौरान भी निर्बाध गति से आपूर्ति जारी रहेगी। यही हाल सादात, सुहवल, गहमर, मुहम्मदाबाद, जखनिया आदि इलाके में रहा। बारिश व आंधी के कारण काफी नुकसान हुुआ है। मंगलवार को भी कई जगहों पर अभी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed