{"_id":"57449b454f1c1bae706915cb","slug":"rain-storm-devastation-suffered-huge-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात तेज आंधी और बारिश ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। एक तरफ जहां विभिन्न मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, वहीं कई मड़हे व कच्चे मकान भी जमींदोज हो गए। दूकानों के टिनशेड हवा से दूर जा गिरे। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थिति साइकल स्टैंड में एक वृक्ष गिर गया, जिससे कई बाइकों को नुकसान पहुंचा है। बिजली गुल होने से कई जगह पेयजल संकट भी गहरा गया।
एसडीओ चंद्रबिंदू प्रकाश ने बताया कि तेज हवा और बारिश से 33 हजार तार पर बांस गिरा गया, जिससे रौजा की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा वंशीबाजार के पास हाईटेंशन तार टूटने से लाल दरवाजा फीडर की आपूर्ति दोपहर तक ठप रही। फाल्ट के कारण पीरनगर की आपूर्ति भी घंटों प्रभावित रही।
सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तेज हवा के बीच बारिश शुरू होते ही कहीं तार टूटने लगे, तो कही खंभे गिरने लगे। प्रकाशनगर उपकेंद्र तथा रौजा उपकेंद्र से होने वाली सभी फीडरों की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई, जिससे बत्ती घंटों गुल रही। किसी फीडर की आपूर्ति सुबह शुरू हुई तो किसी की दोपहर बाद। रात में बत्ती गुल होते ही लोगों की आंखें खुल गई। लोग बिस्तर पर बैठकर बत्ती आने का इंतजार करने लगे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनको बिजली का दर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
हालांकि पूरी रात बारिश होने से लोगों को गर्मी का कुछ कम एहसास हुआ। किसी तरह बिजली के इंतजार में लोगों ने रात बिताई, लेकिन सुबह तक आपूर्ति शुरू न होने से पेयजल को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई। जिन्होंने टंकी आदि में पानी स्टोर किया था, उन लोगों ने तो किसी तरह काम चला लिया, लेकिन जिनके पास यह सुविधा नहीं थी उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों एवं कुओं से उन्होंने किसी तरह दो-चार बाल्टी पानी की व्यवस्था की। बावजूद इसके उनकी जरूरत पूरी नहीं हो पाई। एसडीओ चंद्रबिंदू प्रकाश ने बताया कि तेज हवा और बारिश से 33 हजार तार पर बांस गिरा गया, जिससे रौजा की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही।
इसके अलावा वंशीबाजार के पास हाईटेंशन तार टूटने से लाल दरवाजा फीडर की आपूर्ति दोपहर तक ठप रही। फाल्ट के कारण पीरनगर की आपूर्ति भी घंटों प्रभावित रही। कहा कि पहली बारिश के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। आगे के दिनों में बारिश के दौरान भी निर्बाध गति से आपूर्ति जारी रहेगी। यही हाल सादात, सुहवल, गहमर, मुहम्मदाबाद, जखनिया आदि इलाके में रहा। बारिश व आंधी के कारण काफी नुकसान हुुआ है। मंगलवार को भी कई जगहों पर अभी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।