{"_id":"7d4abc0bcd1250d81d1bb74e25113dc3","slug":"rain-between-black-clouds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली घटाओं के बीच हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली घटाओं के बीच हुई झमाझम बारिश
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों तक छाए रहे कोहरे के बाद जहां बीते बुधवार को दिन भर धूप खिली रही। वहीं नए वर्ष के पहले दिन गुुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से दोपहर तक जहां रह-रह कर बूंदाबादी होती रही। वहीं शाम करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते बाजारों में फुटपाथों पर सजी दूकानें जहां सिमट गईं। वहीं बाजारों में दूकानदारी फीकी हो गई।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में रहा। लेकिन बुधवार को मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया था। दिन भर तेज धूप खिली रही। इसके चलते ठंड भी नरम पड़ गई थी। ऐसे में लोग सोच रहे थे कि नए वर्ष पर मौसम का मिजाज खुशगवार ही रहेगा लेकिन गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया।
विज्ञापन
आसमान में बादल घिर आए। इसके कुछ ही देर बाद बूंदाबादी शुरू हो गई। आसमान में पूरे दिन काली घटाएं घिरी रहीं। इसके चलते धूप नहीं निकली। देर दोपहर बाद घटाओं के घिरने से अंधेरा छाया गया और रह-रह कर बूंदाबादी होती रही। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तेज बारिश होने के चलते बाजाराें में चहल-पहल कम हो गई। बारिश से बचने के लिए जहां-तहां लोग सिर छिपाए दिखे।
विज्ञापन
हालांकि बारिश होने से गेहूं, जौ आदि की फसलों को फायदा हुआ है। किसान इस बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन टमाटर, मटर सहित अन्य फसलों को आंशिक रूप से नुकसान भी पहुंचा है। किसान सशंकित भी हैं। उनका कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो फसलों को फायदा होने के साथ ही नुकसान भी हो सकता है। खासकर सब्जी की फसल बर्बाद हो सकती है।