फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Railway track broke soon Kashi Janshatadi passed in ghazipur keyman noticed during patrolling

UP News: काशी जनशताब्दी के गुजरते ही टूट गई रेल पटरी, पेट्रोलिंग के दौरान कीमैन की पड़ी नजर, पहुंचे अधिकारी

Sun, 15 Sep 2024 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

Ghazipur News: रेल पटरी टूटने के मामले में लोगों का कहना है कि कीमैन की नजर पड़ गई और उसने रेल अधिकारियों को इससे अवगत कराया। यदि उसकी नजर नहीं पड़ती तो हादसा होना तय था, क्योंकि यह व्यस्त रूट माना जाता है। इस रूट पर विभिन्न ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में टूटी रेल पटरी से अगर कोई ट्रेन गुजरती तो अनहोनी होने की पूरी संभावना थी।

विज्ञापन
Railway track broke soon Kashi Janshatadi passed in ghazipur keyman noticed during patrolling
रेल पटरी की मरम्मत करते रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू-दानापुर रेलखंड के भदौरा और दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के बीच करवनीया डेरा के पास काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद डाउन रेल लाइन की पटरी रविवार को सुबह 8:52 बजे टूटने से लगभग एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। पांच ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। एक घंटे बाद मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल हो पाया।

विज्ञापन


15125 काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस 15125 के गुजरने के बाद डाउन लाइन पर भदौरा और दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी टूट गई। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन लक्ष्मण दास की नजर टूटी रेल पटरी पर पड़ने पर उन्होंने मामले की जानकारी भदौरा स्टेशन व रेल कंट्रोल को दी। इसके बाद यह सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। 

विज्ञापन

Railway track broke soon Kashi Janshatadi passed in ghazipur keyman noticed during patrolling
रेल पटरी की मरम्मत करते रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अफसरों में मचा हड़कंप
नियंत्रण कक्ष की सूचना पर बालसाड़ उधना एक्सप्रेस ट्रेन को स्थानीय स्टेशन के डाउन लूप लाइन में रोका गया। वही रेल पथ विभाग के इंजीनियर अमित कुमार ने रेल कर्मियों संग मौके पर पहुंचकर टूटी रेल पटरी को दुरुस्त कराया। करीब 10:15 बजे स्थानीय स्टेशन से बालसाड़-उधना एक्सप्रेस खुलकर बक्सर की ओर रवाना हुई। 

वहीं रेल पटरी टूटने के कारण दिलदारनगर डाउन लूप लाइन में बालसाड़-उधना एक्सप्रेस, मेन लाइन पर लोकमान्य डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, दरौली में भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लूप लाइन में मेमू पैसेंजर , जमानिया में मगध एक्सप्रेस खड़ी रही। 

इस संबंध में दानापुर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रेल पटरी टूटने की वजह से सुबह 8:52 बजे से 10:15 बजे तक करीब एक घंटे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा। रेलकर्मियों की ओर से मरम्मत किए जाने के बाद रेल परिचालन सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed