फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway crossing underpass

रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास का निर्माण कराएं

Mon, 01 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
railway crossing underpass
गाजीपुर। फुल्लनपुर रेलवे क्रांसिंग के पास अंडरपास निर्माण के लिए मुहल्लेवासियों ने रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग की अनदेखी की गई तो 15 मार्च से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में मुहल्लसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस मौके पर वक्तओं ने कहा कि बीते सात वर्षो में रेलवे ने दर्जनों नई ट्रेनों का संचालन, दोहरीकरण, वाशिंग पिट निर्माण, दर्जनों क्रासिगों पर ओवरब्रिज एवं अंडरपास का निर्माण कराया गया। जबकि सिटी रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पश्चिम में अंधऊ-लंका बाईपास मार्ग स्थित फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास का निर्माण नहीं कराया। जो कि जनहित में जरूरी है। लगभग एक लाख की शहरी एवं ग्रामीण आबादी यहां निवास करती है और इस मार्ग से उनका आवागमन होता है। लेकिन रेलवे प्रशासन की शिथिलता के कारण आज तक फुल्लनपुर क्रासिंग पर अंडरपास एवं ओवरब्रिज के निर्माण का कोई भी प्रस्ताव रेल मंत्रालय को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन अधीक्षक रामायण यादव को पत्रक के माध्यम से चेताया कि अगर 15 दिनों के अंदर समस्याओं का निदान नहीं निकाला जाता है, तो स्टेशन परिसर के सामने 15 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अनुज कुमार भारती, सोनू यादव, रोहित खरवार, राजेश प्रजापति पप्पू, अनुज यादव, शिवा यादव, इमरान अंसारी, शुभम श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed