फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rahul Gandhi's birthday was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

Fri, 19 Jun 2015 11:32 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's birthday was celebrated with great pomp
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिंह के सरस्वती विहार कालोनी स्थित आवास पर राहुल गांधी का जन्मदिन समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि दलितों-गरीबों के उत्थान के लिए राहुल गांधी का संघर्ष जारी
विज्ञापन


है। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, दीपक सिंह, शिवमुनि यादव, ग्यासुद्दीन, अरविंद, अमित वर्मा, इन्द्रजीत यादव, धनराज, सुशीला शर्मा, रामप्रसाद आदि थे। संचालन जंगबहादुर कुशवाहा ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


में केक काटकर पार्टी के युवा नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई। अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों की हक

की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर कुसुम तिवारी, समीउल्लाह खां, मुहम्मद राशिद, आशुतोष गुप्त, मिलिन्द्र सिंह, ऊषा चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, ओमप्रकाश भारद्वाज, फैसल कमाल आदि थे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रौजा स्थित दलित

बस्ती में बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है। इस मौके पर अध्यक्ष आशुतोष गुप्त, शमशाद खां, राफेज्या, विनोद बिंद, रामभद्र पाठक, संतोष, अर्जुन

यादव, संजय यादव, अतुल पांडेय, शबीउल हसन तथा शिवप्रताप तिवारी आदि मौजूद थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ नेता विनय जायसवाल ने कहा कि नौजवान पार्टी के नेता राहुल गांधी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।

इस मौके पर सुरेश प्रसाद, महेन्द्र विश्वकर्मा, शिवमूरत, मोहन, गोविंद कुशवाहा, हरिओम राजभर, इन्द्रजीत, डा. सुभाष प्रजापति, राजेश कुशवाहा, संतोष प्रजापति, शमशाद आलम, रामकिशुन आदि थे।

उधर, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री के आवास पर शुक्रवार को राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान तय किया गया कि अगले सप्ताह से न्याय पंचायत स्तर पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां फूंकी जाएंगी। इस मौके

पर बटुकनारायण मिश्र, अवधेश राय शास्त्री, अमिताभ अनिल दुबे, अंगद सिंह, उदयप्रताप भारती, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर

जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ 22 जुलाई को मोदी सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इस मौके पर शहनवाज खान, सतीश उपाध्याय, जनार्दन, अवधेश भारती, महेंद्र शंकर पांडेय, अशोक कुमार


पांडेय, रामसूमेर सिंह कुशवाहा, पंकज दुबे, शिवमूरत सिंह, रमापति यादव, बादल, देवमुनि कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदिलाबाद में राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर

खुशियां मनाई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग, जनक प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र राय, गिरजादत्त दुबे, हबीब अहमद, आनंद राय, सुकरुल्ला वारसी, वंशीधर त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed