फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Queues of devotees stretched up to 500 meters at Maa Kamakhya Dham and up to 600 meters for a glimpse of Goddess Kashtaharini Devi.

Ghazipur News: मां कामाख्या धाम में 500 मीटर, कष्टहरणी देवी के दर्शन के लिए 600 मीटर तक लगी भक्तों की कतार

Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Queues of devotees stretched up to 500 meters at Maa Kamakhya Dham and up to 600 meters for a glimpse of Goddess Kashtaharini Devi.
नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जनपद में देवी भक्ति की धूम देखने को मिली। मां कामाख्या धाम व कष्टहरणी देवी में पहले दिन कुल आठ हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मां कामाख्या धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की 500 मीटर तो कष्टहरणी देवी के दर्शन के 600 मीटर लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन

शक्ति की अराधना करके सुख, समृद्धि की कामना करते हुए पूरे विश्व के कल्याण की कामना की गई। करहिया स्थित मां कामाख्या धाम के महंथ आकाश राज तिवारी ने बताया कि पहले दिन करीब तीन हजार लोगों ने मां का दर्शन-पूजन किया। लोग सपरिवार दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। साथ ही पड़ोसी जनपद चंदौली के भक्तों ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर, रामगढ़, सासाराम व भभुआ से भी देवी भक्त पहुंचे थे। 500 मीटर लंबी कतार में श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या के दर्शन के लिए आधे घंटे तक इंतजार किया। सुरक्षा के लिहाज पुरुष व महिला कांस्टेबल की तैनाती थी। साथ ही पीएसी की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी देवी मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन पांच हजार लोगों ने दर्शन किया। मंदिर परिसर में 600 मीटर लंबी कतार लगी थी। मां कष्टहरणी देवी के दर्शन के लिए एक भक्त को 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। प्रकाश व्यवस्था के मद्देनजर दो जनरेटर व हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की गई थी।

क्षेत्र के लठठूडीह, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, हरदासपुर, कमसड़ी, असावर, मसौनी, गोड़ऊर, पतार, विशंभरपुर, ऊंचाडीह, परसा, राजापुर, परसा राम, मुहम्मदाबाद समेत बिहार के भरौली व बलिया जनपद के चितबड़ागांव से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या का किया गया श्रृंगार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed