फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Purvanchal Expressway: One lane is not possible after 44 days

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: 44 दिन बाद संभव नहीं है एक लेन का चालू होना

Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway: One lane is not possible after 44 days
कासिमाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य काफी तेजी से होने के बावजूद भी 26 जनवरी से एक लेन का चालू होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है। वजह अभी एक्सप्रेस-वे पर कई पुल के साथ मिट्टी का कार्य होना बाकी है। वहीं निर्माण कार्य करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी की मानें तो 26 जनवरी से पूर्व एक लेन हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का शुभारंभ वर्ष 2018 में किया गया था। इस एक्सप्रेस-वे को कुल 36 माह में पूर्ण करने का अनुमान है। एक्सप्रेस-वे को आठ पैकेज में विभाजित कर छह लेन का निर्माण कार्य 22494 करोड़ की लागत से औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 341 किलोमीटर के लगभग है। इसमें गाजीपुर के पैकेज का निर्माण करने वाली ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को 48 किलोमीटर का निर्माण कार्य करना है। निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मानें तो लखनऊ से गाजीपुर तक कुल 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बरसात ज्यादा होने के कारण मिट्टी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। खेतों की गीली मिट्टी होने के कारण निर्माण में दिक्कत आ रही थी। वैसे 85 प्रतिशत मिट्टी कार्य भी पूरा होना बताया जा रहा है। कासिमाबाद के पास कुतुबपुर में एक बड़े पुल की दीवार अभी खड़ी है। इसे पूर्ण करने में एक माह से ऊपर का समय लग सकता है। इसी प्रकार अभी कई पुलों का निर्माण होना बाकी है। साथ ही मिट्टी कार्य भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed