फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Purchases of new clothes, adornments, and worship materials increased for Hartalika Teej.

Ghazipur News: हरतालिका तीज पर नए वस्त्र, शृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी बढ़ी

Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Purchases of new clothes, adornments, and worship materials increased for Hartalika Teej.
शहर के महुआबाग स्थित दुकान पर ग्राहकों को चूड़ी दिखाता दुकानदार। संवाद
गाजीपुर। हरतालिका तीज को लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं अभी से ही नए वस्त्र, शृंगार और पूजा सामग्री आदि की खरीदारी करने लगी हैं। बेटियों के घर भी तीज की सामग्री भेजी जाने लगी है।
विज्ञापन

हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन-अर्चन कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी जा रही है। साड़ी विक्रेता विनय कुमार और संजय साहू ने बताया कि महिलाएं साटन सिल्क, फैंडी, कांचीपुरम, राजस्थानी, बंधेज, शिफान और चुनरी को पसंद कर रही हैं। मेहंदी रचाने के लिए पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कास्मेटिक विक्रेता लारेब अंसारी ने बताया कि कश्मीरी चूड़ी एवं कड़ा, राजस्थानी, लाक कड़ा की बिक्री हो रही है।
वहीं पूजा के लिए मिट्टी के शिव-पार्वती, पूजन थाली, कलश, दीपक, रोली, अक्षत, फल और अन्य पूजन सामग्री की बिक्री भी तेज हो गई है। कारोबारियों को त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed