{"_id":"ad6048dfbc00d181a98306f22ab429e4","slug":"pump-canal-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप कैनाल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप कैनाल का किया निरीक्षण
Pump canal inspection
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की शिकायत को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर रविवार को लखनऊ के प्रमुख अभियंता ने अपनी टीम के साथ पंप कैनाल का निरीक्षण किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने टीम से पूरे पंप कैनाल का निरीक्षण करवाया और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने टीम को बताया कि पंप कैनाल में लगे पंप से गंगा का पानी लगभग दो किमी दूर हो गया है। इसके चलते पानी की आपूर्ति किसानों की जरूरत के अनुरूप नहीं हो रही है। इस पर प्रमुख अभियंता आदेश कुमार गोयल ने गंगा नदी के पानी को पंप कैनाल तक लाने के लिए मशीन से गड्ढा करवाने का निर्देश संबंधित विभाग के कर्मचारियों को दिया। इससे आसानी से गंगा का पानी पंप कैनाल तक पहुंच जाएगा। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने बताया कि पंप कैनाल चलाने के लिए विद्युत आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर लगवा दिया गया है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी की विकट समस्या से जूझना न पड़े। उन्होंने जमानिया पंप कैनाल को पूरी क्षमता के साथ चलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य अभियंता वाराणसी, सुबोध रंजन सक्सेना, अधीक्षण अभियंता बीपी शुक्ला, बीसी चौधरी, सहायक अभियंता आरके पांडेय, अनिल यादव, आदि रहे।