फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pulis ne pikap par lade saat govansh kiya baraamad

पुलिस ने पिकअप पर लदे सात गोवंश किया बरामद

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
pulis ne pikap par lade saat govansh kiya baraamad
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तलाशपुर मोड़ बॉर्डर बरूईन के पास बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक पिकअप पर लदे सात गोवंशों को बरामद किया। जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया। वहीं, पिकअप के धक्के से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। तस्कर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गोवंश लेकर बिहार की ओर जा रहा है। जिस पर चौकी एवं कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और बरूईन गांव के पास तलाशपुर मोड़ बॉर्डर पहुंच गई। पिकअप को रोकने के लिए मोटर साइकिल पर दो पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं किनारे जीप खड़ी थी। पुलिस को सामने देख पिकअप चालक ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की। इसमें रंजीत कुमार एवं मनोज सिंह पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से पिकअप को कब्जे में लिया। इस दौरान पिकअप में सवार दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए जबकि एक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम कपिल राजभर है जो वाराणसी के चमरू गांव का रहने वाला है। इसके विरूद्ध गोवध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही घायल पुसिकर्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed