फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Proxy voting took assault

फर्जी मतदान को लेकर मारपीट

Sat, 10 Oct 2015 12:14 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Proxy voting took assault
बहरियाबाद क्षेत्र सलेमपुर बघाई में शहीद चंद्रशेखर इंटर कालेज स्थित बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे दो बीडीसी प्रत्याशी और समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची तो रीपोलिंग की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां चलानी पड़ीं। इस घटना से लोगों में दहशत है। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इसके अलावा सैदपुर ब्लाक के खानपुर भुजाड़ी में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट हुई जिसमें एक दूकानदार मूरत यादव घायल हो गया।
विज्ञापन

सलेमपुर बघाई में शहीद चंद्रशेखर इंटर कालेज स्थित बूथ पर सुबह आठ बजे से मतदान कार्य शुरू हुआ। दोपहर बाद तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। इसी बीच करीब साढ़े तीन बजे दो बीडीसी प्रत्याशी और समर्थकों के बीच फर्जी वोट डालने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ता ही गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। बवाल के चलते अफरा-तफरी मच गई और मतदान का कार्य बंद हो गया। मारपीट में बीडीसी प्रत्याशी सूर्यप्रकाश यादव (30 वर्ष) उनके समर्थक संजय यादव (35 वर्ष), विरेंद्र यादव (34 वर्ष), बिरजू यादव (32 वर्ष), सुनील (30 वर्ष) और विनोद (25 वर्ष) घायल होकर काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। घायल बीडीसी प्रत्याशी सूर्यप्रकाश यादव का कहना था कि दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने के बाद हवा में तीन राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही मतदान स्थल पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसपी सिटी लल्लन राय, थानाध्यक्ष विकास पांडेय पीएसी  के साथ पहुंच गए। पुलिस ने स्कूल का मेन गेट बंद करा दिया। गेट के बाहर मौजूद ग्रामीण और मतदाता री-पोलिंग की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया। किसी तरह से पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभाली। इसी बीच भी बूथ के पास किसी ने हवाई फायरिंग की, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं। देर शाम स्थिति पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि शाम चार बजे वोट देने के लिए बूथ पर कोई मतदाता नहीं था। फर्जी वोट डालने को लेकर बीडीसी पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए और मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां चलानी पड़ीं। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed