फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

लिपिक संवर्ग कर्मियों ने बुलंद की आवाज, दिया धरना

Tue, 26 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
protest
सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते लिपिक संवर्ग के कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले लिपिक संवर्ग के कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आवाज बुलंद किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि करीब एक हजार वरिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं लेकिन पिछले छह माह से संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया लंबित रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर एक से छह फरवरी तक कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 15 फरवरी से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय पर मंडलवार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के मंत्री शिवबली मिश्रा, मणिंद्रनाथ, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, आनंद प्रकाश अग्रवाल, मुहम्मद फैजुद्दीन सिद्दीकी, उमेश रावत, नागेंद्र सिंह, मुहम्मद साजिद अंसारी, राजकिशोर, दीपक राय, अनूप चतुर्वेदी, विनय गुप्ता, सुनील कुमार उपाध्याय, मुहम्मद शाहनवाज अंसारी, सुरेंद्र यादव, भुल्लन राम, धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र तिवारी, राजेश यादव, मुहम्मद इस्दाग, पवन यादव, विनोद कुमार, चंद्रा दूबे, अंजू यादव, सविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता अमित राय और संचालन शिवबली मिश्रा व मणिंद्रनाथ ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed