फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest by lying on the road to stop cycling

साइकिल यात्रा रोकने पर सड़क पर लेटकर किया विरोध

Mon, 29 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest by lying on the road to stop cycling
शहर के कचहरी से जुलूस निकालने पर सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर विस अंतर्गत शहर में साइकिल यात्रा निकाली। इसमें शामिल कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते चल रहे थे।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व अभिनव सिंह, सुखपाल यादव, कन्हैया यादव,शाहनवाज, सोनू, नरेंद्र कुशवाहा, पम्मी पांडेय, राकेश यादव ने किया। आह्वान यात्रा ने अभी झुन्नूलाल चौराहा पार किया था कि तभी अचानक सीओ सिटी, कोतवाल ने समाजवादी नेताओं को रोकने का प्रयास किया।इस पर विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेट कर पुलिसिया जुल्म का विरोध किया। साइकिल यात्रा आगे ले जाने के लिए अड़ गए। इस बीच अचानक पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पहुंचकर साइकिल यात्रा को पुन: आगे रवाना किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा नगर स्थित पार्टी कार्यालय से बरुइन मोड़ तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में पार्टी का आह्वान पत्र बांट कर लोगों को अवगत कराया। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालय पर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साइकिल यात्रा निकाल कर एवं पार्टी का आह्वान पत्र लोगों में वितरित कर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सपा सरकार द्वारा स्वीकृत प्रत्येक कार्यो में विलंब किया जा रहा है जिससे जनता परेशान है। इस मौके पर मेराज खां, रामाश्रय यादव, सपा नगर अध्यक्ष सद्दाम खां, अनिल यादव, संतोष सिंह, पिंटू सिंह, संजय शर्मा, लल्लू सिंह, शंभू यादव, मोहित गुप्ता, आनंद कुमार, आदिल, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed