{"_id":"f666276b6d49ac3d1aa89ce8319fa8d3","slug":"problems-of-women-heard-the-instructions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी व्यास ने बुधवार को लोक निर्माणा विभाग के निरीक्षण भवन के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। इस दौरान कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए आशा किरन योजना में 10-10 महिलाओं को
प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने 10 महिलाओं को उत्पीड़न सम्बन्धि मामलों की सुनवाई की। जमानियॉ के हरपुर निवासी गायत्री यादव का भरण-पोषण का मामला प्रस्तुत हुआ। इसकी तीन बच्चियॉ हैं। पति खर्च नहीं दे रहा है। इस मामले में
परिवार परामर्श के माध्यम से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सुवहल थाना के ग्राम गौड़ामोड निवासी चन्द्रावती राय ने भूमि विवाद का मामला रखा। समाधान दिवस में प्रस्तुत कर फोर्स के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बचनी पति
विज्ञापन
राजेन्द्र खरवार निवासी गौड़उर ने लड़की को जला कर मारने का मामला रखा। व्यास ने पुलिस को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि अपराधी अपराध करके छूटने नहीं पाएं। सैदपुर तहसील के खानपुर थाना अन्तर्गत
अनौनी निवासी श्रीमती किरण पांडेय पत्नी रविंद्र पांडेय ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कहा कि उपजिलाधिकारी सैदपुर इसकी जॉच कर तत्काल कार्रवाई करें।
करीमुद्दीनपुर, ग्राम राजापुर में छेड़खानी का मामला प्रस्तुत किया गया। नोनहरा की किरण यादव ने दहेज उत्पीड़न की समस्या रखी गई। इसको सख्ती के साथ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि थाने द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की
जाती है तो उसे दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर लल्लन राय, उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र, तहसीलदार ओमप्रकाश, जिला प्रोवेशन अधिकारी गुलाब राम उपस्थित रहे।