{"_id":"62bde8de5ea5e01e746ccf5a","slug":"problems-of-saints-will-be-solved-this-initiative-is-welcome-ghazipur-news-vns6616191133","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की परेशानियों का होगा हल, स्वागत योग्य है ये पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की परेशानियों का होगा हल, स्वागत योग्य है ये पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौधा। प्रदेश में बुजुर्ग संतों एवं पुरोहितों के लिए कल्याण बोर्ड बनने की मंजूरी के बाद संत समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। लहुरी काशी के संत समाज ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कल्याण बोर्ड के गठन से पुरोहित और संत समाज की कई परेशानियों का हल आसानी से हो जाएगा। भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे के मुताबिक बुजुर्ग संतों-पुजारियों और पुरोहितों के हित के लिए प्रदेश में कल्याण बोर्ड का गठन होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली भी विकसित की जाएगी। साथ ही जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का भी गठन किया जाएगा। कर्मकांडी ब्राह्मणों का कहना है कि जिले के सारे कर्मकांडी ब्राह्मणों और पुरोहितों की सूची तैयार कर उसे धर्मार्थ कार्य विभाग को सौंप देनी चाहिए ताकि उन्हें सरकार से मदद मिल सके।
संत समाज कल्याण बोर्ड के गठन की लंबे समय से मांग कर रहा था। जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा करके प्रदेश के पुरोहितों एवं पुजारियों को एक नई राह दिखाई है। इससे पुरोहितों और पुजारियों के दिन बहुरेंगे। सरकार की पहल से नई पीढ़ी में पुजारी और पुरोहित बनने की प्रवृत्ति जगेगी । - भगवान दास मिश्र
सरकार का यह कदम सराहनीय है। इसके पहले किसी भी सरकार ने संतों, पुरोहित के बारे में कभी नहीं सोचा था। यह संतों की सरकार है इसलिए इसमें संतों का हित जरूर होगा। संत और विप्र समाज सहित सनातन धर्मावलंबी सरकार की इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। - सुभाषचंद्र मिश्र
विज्ञापन
बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के हित के लिए कल्याण बोर्ड की पहल सराहनीय और स्वागत योग्य है। संत समाज सरकार की इस पहल का स्वागत करता है। साथ ही प्रदेश सरकार के मुखिया को साधुवाद देता है। कल्याण बोर्ड के गठन से संत-पुजारी और पुरोहितों के दिन बहुरेंगे । - रामभद्र पाठक
कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी संत, पुजारी और पुरोहितों ने ही ज्यादा परेशानियां झेली थी। सरकार ने इस वर्ग की परेशानियों को संज्ञान में लेकर कल्याण बोर्ड के निर्माण की पहल की है जो सराहनीय है। इस पहल का संत-पुजारी और पुरोहित समाज स्वागत करता है। - चंदन पांडेय