फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Private lineman dies due to electrocution

विद्युत करेंट की चपेट में आने से निजी लाइनमैन की मौत

Fri, 06 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Private lineman dies due to electrocution
शादियाबाद थाना क्षेत्र के कोइरी कस्बा गांव में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर का तार ठीक करते समय निजी लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

बरईपार गांव निवासी अरुण गुप्ता (35) विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेकर कोइरी कस्बा गांव स्थित ट्रांसफार्मर में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाहित होने पर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन ग्रामीण उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। मृतक के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पारु गुप्ता के बिलखने से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed