फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   private doctor dead body found

Ghazipur News: निजी चिकित्सक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Thu, 23 Feb 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
private doctor dead body found
निजी चिकित्सक बाइक से देवगांव बाजार स्थित क्लिनिक के लिए निकले थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के अठगांवा में मंगलवार की रात सड़क किनारे एक निजी चिकित्सक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अठगांवा के पास सड़क किनारे एक तरफ बाइक तो दूसरी तरफ एक व्यक्ति गिरा हुआ था। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त में जुट गई। मोबाइल और मिले कागजों के आधार पर मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी रामदुलार यादव (55) के रूप में हुई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए। मृतक के पुत्र सूरज यादव ने बताया कि पिता रामदुलार यादव मंगलवार की सुबह घर से बाइक द्वारा देवगांव बाजार स्थित क्लिनिक के लिए निकले थे। वह कैसे यहां पहुंचे यह समझ से परे है।
विज्ञापन

रामदुलार का शव देखकर मृतक पत्नी भगवंता देवी और पुत्र-पुत्रियां बिलखने लगे। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया तो घटना स्थल पर छानबीन से सड़क हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस छानबीन करने के साथ जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed