गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: आग का गोला हुई बरातियों से भरी बस, पांच लोग जिंदा जले; CM योगी ने लिया संज्ञान
Ghazipur Bus Fire News: गाजीपुर के मरदह में हुए इस दर्दनाक हादसे में गांव में हड़कंप का माहौल है। हर कोई घटना स्थल पर पहुंचा हुआ है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। जिले में महाहर धाम से 400 मीटर पहले सुलेमापुर-देवकली नहर के बगल करंट प्रवाहित तार सवारी बस में फंसने से निकली चिंगारी से बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जल उठी। 32 सीटर बस में सवार पांच लोग जिंदा जलकर मर गए। जबकि दस लोग करंट से झुलस उठे, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया (काजा) गांव से निवासी नंदू पासवास की बेटी का शादी की शादी जिले के करीमुद्दीनपुर इलाके के कटेरिया मुहम्मदपुर गांव के तेज बहादुर पासवान के साथ तय हुई थी। यह शादी दोनों परिवार के लोगों की रजामंदी से महाहर धाम में संपन्न होनी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए लड़की पक्ष के लोग एक बस से आ रहे थे। वे दोपहर 1.46 बजे सुलेमापुर-देवकली नहर किनारे पहुंची थी लटक रहे विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार बस में फंस गई और बस में आग लग गई। बस में सवार पांच लोग जिंदाजल मरे। जबकि बस में सवार दस और यात्री झुलस गए।
हादसे में इनकी हुई मौत
1-उर्मिला (30) पत्नी फूलचंद निवासी खिरिया जनपद मऊ
2- निर्मला (37) पत्नी रविंद्र निवासी खिरिया मऊ
3- मुरारी (55) पत्नी दुर्गविजय निवासी रानीपुर (पिरुआ) मऊ
4- जगरनाथ (40) पुत्र रामाश्रय यादव (बस ड्राइवर) निवासी अकबरपुर रानीपुर मऊ
5- कालिंदी (44) पत्नी अच्छे लाल निवासी खिरिया मऊ
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
बस में फंसे पांच शवों को बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी मरदह भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। दो लोगों को मऊ और आठ लोगों को गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, डीआईजी ओम प्रकाश सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर बस हादसे में बड़ी कार्रवाई: उर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर तीन निलंबित, एक की सेवा समाप्त
महिला ने कूदकर बचाई जान, बस में बच्चे भी थे सवार
बस में सवार एक महिला ने कूदकर अपनी जाच बचाई। उसने बताया कि बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रुप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी आग जल उठी।
घायलों को 5-5 और झुलसे लोगों को 50-50 हजार का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने का ऐलान हुआ है।
यह भी पढ़ें; Ghazipur Bus Fire: धूमधाम से शादी करने का सपना रह गया अधूरा, हादसे के बाद सिर्फ सिंदूरदान कर हुई विदाई
ये झुलसे
- पवन (13) पुत्र बालकिशुन निवासी खिरिया, जिला मऊ
- उर्मिला (30)- निवासी जिला मऊ
- आर्यन (7) पुत्र अरविंद- निवासी भलया जिला मऊ
- संगीता (30) पत्नी अरविंद- निवासी भलया जिला मऊ
- रंजन (18) पुत्री फूलचंद- निवासी भलया जिला मऊ
- नैंसी (19) पुत्री दिनेश- निवासी खिरिया काजा जिला मऊ
- निर्जला सरोज (17) पुत्री दिनेश- निवासी खिरिया काजा जिला मऊ
- अंश (5) पुत्री अरविंद- भलया जिला मऊ
- पूजा (24) पत्नी गोविंद- निवासी कोनाहित, जिला मऊ
- दिनेश कुमार (38) पुत्र फूलचंद खिरिया काजा, जिला मऊ
राज्य मंत्री भी पहुंचे मेडिकल कॉलेज
दर्दनाक घटना की सूचना पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर आनंद मिश्रा को निर्देशित किया कि घायलों का त्वरित और उचित इलाज किया जाए। इससे पूर्व मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने ग्रामीणों के बीच जाकर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें; गाजीपुर अग्निकांड: बस में धधकती आग में कई बरातियों की थम गईं सांसें, तस्वीरों में देखें मौत का दर्दनाक मंजर