{"_id":"65ef1ec387e811cacd0e5bbf","slug":"ghazipur-bus-fire-news-marriage-done-normally-after-accident-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Bus Fire: धूमधाम से शादी करने का सपना रह गया अधूरा, हादसे के बाद सिर्फ सिंदूरदान कर हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Bus Fire: धूमधाम से शादी करने का सपना रह गया अधूरा, हादसे के बाद सिर्फ सिंदूरदान कर हुई विदाई
Mon, 11 Mar 2024 08:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:42 PM IST
सार
Ghazipur Bus Fire News: मऊ जिले से वधू पक्ष शादी करने के लिए महाहर धाम गाजीपुर जा रहा था। इस दौरान बस पर हाईटेंशन तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए। जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सामान्य तरीके से शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
शादी संपन्न होने के बाद घर पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के थाना रानीपुर के खिरिया ग्राम सभा से नंदू सरोज की बेटी खुशबू की शादी गाजीपुर के माधवपुर के रहने वाले रामायन सरोज के बेटे तेज बहादुर सरोज से तय थी। यह शादी गाजीपुर मरदह ब्लॉक के प्रसिद्ध शिव मंदिर महाहर धाम में होनी थी, जहां पर दोनों पक्षों को एकत्रित होना था। मऊ से दुल्हन पक्ष के लोग बस में सवार होकर महाहर धाम के लिए रवाना हुए थे। अभी मंदिर पहुंचने ही वाले थे कि बस के हाइटेंशन तार की जद में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से जहां शादी मंगलगीत के बीच धूम- धाम के साथ होनी थी, वह शादी बड़े ही सामान्य ढंग से सिंदूरदान की रस्म पूरी कर संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चे रास्ते से बस जाता देखकर उतर गए थे कई लोग
मंदिर से कुछ दूरी पहुंचने के बाद बस के ड्राइवर ने शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते को छोड़कर नवनिर्मित रास्ते को पकड़ लिया। जिसके बाद बस बिजली की हाई टेंशन तार के बराबर आ गई। ड्राइवर बस को आड़े तिरछे निकालने के चक्कर में था कि बस हाई टेंशन तार से टकरा गई, जिससे बस में आग लग गई। वहीं गांव वालों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस जब पगडंडी पर उतरी थी तब कुछ लोग उतर गए थे, जिसके कारण उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
सहेली के भाई ने एन वक्त पर जाने से किया था मना
हादसे में बाल- बाल बची दुल्हन खुशबू की बचपन की सहेली ममता सरोज ने बताया कि वह और खुशबू कक्षा चार से एक साथ पढ़ाई कीं। इस साल खुशबू ने इंटरमीडिएट फाइनल का एग्जाम दिया था और खुशबू ने उसे शादी में चलने के लिए आखिरी समय तक जिद किया, लेकिन ममता के भाई ने आखिरी समय में उसे शादी में जाने से मना कर दिया। जिससे वह अपनी सहेली के साथ शादी में नहीं जा पाई। वह अपने भाई के मना करने को खुशकिस्मती मानती है कि उसके मना करने के कारण उसकी जान बच गई।