फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Principal, Headmaster of the students snatched morsels in dispute

प्रधान, हेडमास्टर विवाद में छात्रों का छिना निवाला

Sun, 17 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Principal, Headmaster of the students snatched morsels in dispute
एमडीएम के लिए धरना - फोटो : अमर उजाला
प्रधान और प्रधानाध्यापक विवाद में छात्रों में स्कूली बच्चों का निवाला छिन गया है। शिक्षा विभाग को भी इसकी परवाह नहीं है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों ने मोर्चा संभाल लिया है। यह हाल रेवतीपुर ब्लॉक के पकड़ी गांव का है।  यहां के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दोपहर भोजन परोसा ही नहीं जा रहा है। इसके खिलाफ छात्रनेता अनूप राय के नेतृत्व में बच्चों ने शनिवार को धरना देकर अपना हक मांगा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में बच्चे पढ़ने आ रहे हैं लेकिन उनको दोपहर भोजन नहीं मिल रहा है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को छात्रनेता अनूप राय इसका कारण जानने विद्यालय पहुंचे। वहां के अध्यापकों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जबाब नहीें दे पाए। अनूप स्कूल के छात्रों और थाली-कटोरी लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक-दो दिन में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राम सिंह का कहना है कि प्रधान की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है जबकि रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा विद्यालय में दोपहर भोजन नहीं बनने की बात को स्वीकार करते हैं। उनका कहना है कि प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच मतभेद के चलते यह नौबत आई है। जल्द ही गतिरोध दूर कर लिया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि मामला गंभीर है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed