फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Principal and teachers found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक और अध्यापक

Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Principal and teachers found absent in inspection
रेवतीपुर खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को ब्लाक अंतर्गत कई गांवों के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक एवं दो अध्यापक गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

अररिया स्थित विद्यालय के निरीक्षण में अध्यापक उपस्थित रहे। इसके बाद गौरा स्थित विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका एक दिन पहले ही हस्ताक्षर बनाकर गायब थीं, जबकि सहायक भी गैरहाजिर मिले। कंपोजिट विद्यालय त्रिलोकपुर के निरीक्षण में सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। इस पर एबीएसए ने सभी को आनलाइन अनुपस्थित दिखा तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही उनका एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए पूरी रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित कर दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने चेताया कि विद्यालयों में अनुपस्थिति किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अनुपस्थित मिले शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनका एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed