फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prime Minister's letter came in the name of 14 sisters in Lahurikashi

Ghazipur News: लहुरीकाशी में 14 बहनों के नाम आया प्रधानमंत्री का पत्र

Fri, 29 Aug 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's letter came in the name of 14 sisters in Lahurikashi
प्रधानमंत्री का पत्र
गाजीपुर। जनपद में 14 बहनों के नाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र आया है। इन बहनों ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री को राखी भेजी थी। सभी बहनें ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड देव इंडिया लिमिटेड में कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री का पत्र आने से बहनें काफी प्रफुल्लित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा राय, नेहा यादव, प्रीति मिश्रा, भावना पांडेय, ज्योति रावत, वैष्णवी द्विवेदी, मिथिलेश यादव, प्रिया श्रीवास्तव, वंदना, ज्योति राठौड़, रोहिनी तिवारी, प्रिया राय, नीलम वर्मा, प्रियंका पांडेय को पत्र भेजा गया है। बहनों को 27 अगस्त को प्रधानमंत्री की पाती मिली। प्रधानमंत्री की पाती मिलने से बहनों के उत्साह का ठिकाना नहीं है। पत्र में बहनों को संबोधित करते हुए जिक्र है कि रक्षाबंधन के इस पर्व पर राखी के माध्यम से आपकी स्नेहपूर्ण व आत्मीय अभिव्यक्ति के लिए हृदय से आभार। देश भर से आप जैसी माताओं-बहनों-बेटियों से मिलने वाले संदेश मुझे राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देते हैं। हमारे ग्रंथों में कहा गया है - संगच्छध्वं संवदध्वं सं रक्षां कुरुताम्परम अर्थात हम सब साथ-साथ चलें, मिलकर विचार करें और एक दूसरे की रक्षा करें। रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के मधुर संबंध के उत्सव और आपसी सम्मान के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक एकता की भी पहचान है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मूल मंत्र के साथ आज देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हमारी नारी शक्ति अमृत काल में राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। मुझे विश्वास है कि आप अपने कार्यों व संकल्पों को भारत की उन्नति से जोड़ते हुए देश व समाज की बेहतरी में योगदान देती रहेंगी। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed