फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pride of Ghazipur, cent percent voting

गाजीपुर की शान, शत-प्रतिशत मतदान

Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pride of Ghazipur, cent percent voting
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता पुनरीक्षण एवं जागरूकता रैली का आयोजन शुक्रवार किया गया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने और संशोधन कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

रैली में प्रज्ञा रेंजर टीम, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी की छात्राओं ने रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एकलाख खान एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मौर्य, डॉ. सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली महुआबाग, मिश्रबाजार होते हुए झुन्नूलाल चौराहे से पुन: महाविद्यालय पहुंची। रैली में शामिल छात्राएं उम्र 18 पूरी है, मतदाता बनना जरूरी है, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं, वोटर कार्ड बनवाएं का अपील करती जा रही थीं। महाविद्यालय के मैदान पर जिले के स्वीप नोडल अधिकारी-जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने मतदान में जेंडर रेशियो को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदाता पहचान पत्र बनवाने एवं मतदान में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं को फॉर्म-छह तथा मतदाता संकल्प पत्र का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. गजनफर अली आदि शिक्षक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संयोजन स्वीप को-आर्डिनेटर डा. अमित यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed