फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prepare parents to send children to school: MP

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करें अभिभावक : सांसद

Wed, 13 Apr 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Prepare parents to send children to school: MP
बाराचवर के कंधौरा स्थित विद्यालय पर आयोजित स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम में मौजूद सांसद विरेंद - फोटो : GHAZIPUR
शासन ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करने के लिए स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में बाराचवर विकासखंड में बुधवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधौरा खुर्द से हुआ। बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव तथा ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इसके बाद अध्यापकों ने बच्चों को साथ लेकर नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। अभिभावक को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करना होगा। वहीं शिक्षकों को भी बच्चों को ईमानदारी से पढ़ाना होगा। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि शत-प्रतिशत बच्चे नियमित स्कूल आएं। इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहें।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने अध्यापकों को बताया कि जिले को नामांकन का जो लक्ष्य मिला है उसे दोगुना करने का प्रयास करना है। वह अध्यापकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद द्वारा पूरे विकासखंड के 151 बच्चों का सामूहिक रूप से नामांकन किया गया। ग्राम प्रधान कमसड़ी रामबसंत यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय कमसड़ी में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए स्मार्ट टीवी सांसद के हाथों से प्राथमिक विद्यालय कमसड़ी को प्रदान किया गया। विकासखंड में गत वर्ष अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों तथा नामांकन में विशेष कार्य करने वाले शिक्षकों को सांसद ने प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर श्यामराज तिवारी, कृष्णानंद राय, रितेश सिंह, लक्ष्मीशंकर राय, राजेश राय, अनिल राय, विजय यादव, अजयभानु राम, अजय सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह एवं संचालन विजय कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों की ओर से लगाए गए टीएलएम स्टॉलों का सांसद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख बाराचवर ने अवलोकन किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाराचवर की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed