फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation to change the image of 64 schools in the second phase

Ghazipur News: दूसरे चरण में 64 विद्यालयों की तस्वीर बदलने की तैयारी

Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparation to change the image of 64 schools in the second phase
पीएम श्री योजना के तहत करीब दो करोड़ से होगा स्कूलों का कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पीएम श्री योजना के दूसरे चरण में जिले के प्रत्येक विकासखंड से चार-चार स्कूलों का चयन करके 64 विद्यालयों की सूची शासन को भेजी गई है। करीब दो करोड़ की लागत से चयनित विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार कर उनका कायाकल्प किया जाएगा।
प्रथम चरण में जिले के 20 परिषदीय स्कूलों का इस योजना के लिए चुनाव किया गया है। इसमें 15 कंपोजिट और पांच प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय में करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। हर स्कूल में दो करोड़ रुपए से किस मद में कौन-कौन से विकास कार्य होंगे, इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से इस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें दो करोड़ रुपये में 30 प्रतिशत राशि आधारभूत ढांचा या सिविल कार्य के लिए, 40 प्रतिशत शैक्षणिक नवाचार के लिए जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, इंटरैक्टिव बोर्ड, व्यावसायिक शिक्षा पर और शेष 30 प्रतिशत में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए अतिरिक्त कक्षा, शौचालय, मूत्रालय, पेयजल, खेल-खिलौने एवं सीखने-सिखाने के उपकरण के अलावा अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, सोलर पैनल, खेल मैदान, चहारदीवारी आदि का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
यह होगी सुविधा
चयनित विद्यालयों में लाइब्रेरी, रीडिंग कार्नर, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, हाईटेक स्मार्ट क्लास, स्टाफ रूम, प्रसाधन, हैंड वाशिंग यूनिट, मिड-डे-मील शेड, भंडार गृह, किचेन गार्डेन, डिश वाशिंग यूनिट एवं यूटिलिटी यार्ड की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान और खेल मैदान की व्यवस्था भी होगी। प्रत्येक कक्षा में फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी।

------

पीएम श्री विद्यालयों को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। पहले 20 स्कूल का चयन किया जा चुका है। वर्तमान में विभिन्न ब्लाकों के 64 विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा गया है।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed