फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation for Lok Sabha by-election intensified, DM inspected

Ghazipur News: लोकसभा उपचुनाव की तैयारी तेज, डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Lok Sabha by-election intensified, DM inspected
गाजीपुर। बसपा नेता अफजाल अंसारी को चार साल की सजा होने के बाद उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में डीएम आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्मित ईवीएम गोदाम एवं क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान सभाकक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया। इन्हीं जगहों से लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कराईं जाती हंै।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में निर्वाचन के प्रयोग में आने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आरटीआई) के परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 9 बजे से रात में 7 बजे तक किया जाना है। इससे पहले ही डीएम ने निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। बताया जा रहा है िक अफजाल अंसारी को सजा से खाली लोकसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके मद्देनजर डीएम ने ईवीएम की यथास्थिति की जानकारी लेते हुए सभाकक्ष की साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed