फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Praveen Sadat then Taravati got the charge of Suhwal

प्रवीण सादात तो तारावती को सुहवल का मिला प्रभार

Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Praveen Sadat then Taravati got the charge of Suhwal
विधानसभा और एमएलसी का चुनाव संपन्न होते ही पुलिस महकमे में फेर-बदल शुरु हो गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बृहस्पतिवार को थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक थानाध्यक्ष सादात शशिचंद्र चौधरी को सर्विलांस प्रभारी, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर प्रवीण यादव को थानाध्यक्ष सादात, महिला थाना प्रभारी तारावती को सुहवल थानाध्यक्ष, थाना खानपुर में तैनात जितेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, थानाध्यक्ष कासिमाबाद रामाश्रय राय को सैदपुर थाने का एसएसआई बनाया है। जबकि सैदपुर थाने के एसएसआई रहे देवेंद्र सिंह यादव को कासिमाबाद थाना इंचार्ज तैनात किया गया है। थाना सुहवल में तैनात कौशलेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष करंडा, थानाध्यक्ष नोनहरा विष्णु प्रसाद गौतम को थाना दिलदारनगर में एसएसआई, चौकी प्रभारी सिधौना प्रमोद कुमार सिंह को थाना प्रभारी नोनहरा एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी रेनू यादव को महिला थानाध्यक्ष, परमानंद मिश्रा प्रभारी डीसीआरबी गैर स्थानांतरण पर पुलिस लाइन, करंडा थाना के खिजिरपुर चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी पीआरओ पुलिस अधीक्षक, यातायात प्रभारी अजय कुमार पांडेय का गैर जनपद स्थानांतरण पर पुलिस लाइन और उपनिरीक्षक सुशील कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से यातायात प्रभारी की कमान सौंपी गई है। मरदह थाना प्रभारी राजकुमार यादव को डीसीआरबी प्रभारी, चुनाव सेल प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह को मरदह थानाध्यक्ष जबकि सुहवल थाना प्रभारी सलील आदर्श स्वरूप को शादियाबाद थाना इंचार्ज बनाया गया है। थानाध्यक्ष जंगीपुर को गैर जनपद रवानी पर पुलिस लाइन, जबकि एसपी पीआरओ अशोक कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष जंगीपुर बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष करंडा हरिनारायण शुक्ल को गैर जनपद स्थानांतरण होने की वजह से पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed