{"_id":"6ac000702c97ee3f570c53da","slug":"prabhat-pheri-started-for-awareness-about-pocso-act-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161371-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता के लिए निकली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता के लिए निकली प्रभात फेरी
विज्ञापन
न्यायालय के गेट संख्या-एक से प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनपद न्यायधीश जयप्रकाश या
गाजीपुर। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर से पॉक्सो कानून के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग के छात्रों, अधिवक्ताओं और पराविधिक स्वयंसेवकों ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली।
जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने न्यायालय के गेट नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।
इससे पहले दस कक्षीय सभागार में सुबह आठ बजे महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी हुई। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि गांधी ने देश को स्वच्छता, सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड ने गांधी और शास्त्री के योगदान तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों राजेंद्र विक्रम सिंह और अंजनी कुमार ठाकुर समेत अधिवक्ताओं ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर विचार रखे। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।