फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power cut for 13 hours, 60 villages remained dark

Ghazipur News: 13 घंटे बिजली गुल, 60 गांवों में रहा अंधेरा

Tue, 24 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power cut for 13 hours, 60 villages remained dark
नंदगंज। स्थानीय बाजार और आसपास के क्षेत्र में 13 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश के दौरान बादलों की जोरदार गरज-चमक से 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन का इंसुलेटर फटने से बिजली आपूर्ति ठप हुई। इससे 60 गांवों की हजारों की आबादी अंधेरे में रहने को विवश रही। इससे पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके कारण लोगों को हैंडपप का सहारा लेना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के बाजार भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

रविवार की रात 11 बजे क्षेत्र में आंधी और बिजली चमक के कारण मेन सप्लाई बाधित हो गई। मेन सप्लाई के तार और इंसुलेटर को ठीक कर सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास आपूर्ति बहाल कर की गई। सादात से आने वाली 33 हजार की मेन तार सिहोरी ताल के पास मेघ गर्जना से इंसुलेटर फट गया। जगह-जगह तार भी टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय बाजार समेत श्रीगंज, इशोपुर, हकीमपुर, सिहोरी, अतरसुआ, पिपराही सम्मनपुर, चिलार, सहेड़ी, मदनहीं, बंतरा, बरहपुर, मैनपुर, सबुआ, इमिलिया, किशोहरी, कुसमी कला, परमेठ, सौरम, मेदनीपुर, बेलासी, पचारा, बेलसड़ी, नारी पचदेवरा, धरवा, धामूपुर, इंड्रस्टीयल एरिया, लोनेपुर, कोटे आदि गांव प्रभावित रहे। बिजली न रहने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह पानी को लेकर हुई। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता गजानन चौधरी ने बताया कि सादात से आने वाली 33 हजार के मेन सप्लाई का तार का इंसुलेटर सिहोरी ताल के पास मेघ गर्जना के कारण फट गया था। इसकी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed