फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power Crisis: 150 transformers blew out in 22 days in July; power supply disrupted for up to 17 days in some areas and 8 days in others.

बिजली संकट : जुलाई में 22 दिन में फुंके 150 ट्रांसफॉर्मर, कहीं 17 तो कही 8 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 23 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power Crisis: 150 transformers blew out in 22 days in July; power supply disrupted for up to 17 days in some areas and 8 days in others.
अहियापुर स्थित वर्कशॉप में पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
जौनपुर। जिले में ट्रांसफाॅर्मरों के लगातार फुंकने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जून में 332 ट्रांसफाॅर्मर जले, जबकि जुलाई में 22 दिन के भीतर 150 ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। यानी इस महीने औसतन रोज करीब सात ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं। विभाग के 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदलने के दावों के विपरीत कई गांवों में लगे ट्रांसफाॅर्मर बदलने में तीन से 17 दिन दिन बाद भी नहीं बदले जा सके हैं, जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रोज 40 से 45 ट्रांसफाॅर्मर तैयार किए जा रहे हैं। करीब 150 ट्रांसफाॅर्मर अभी भी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए लंबित हैं। क्षमता के अनुसार ट्रांसफाॅर्मरों की आपूर्ति की जा रही है,लेकिन लगातार बढ़ रहे फॉल्ट और मांग के कारण देरी हो रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत के बावजूद समय पर ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जा रहे हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं मोबाइल चार्जिंग की परेशानी है। गर्मी के चलते घर के कामकाज और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जेनरेटर से पीने के पानी का कर रहे इंतजाम -जफराबाद। नगर पंचायत के काजी अहमदनूर के लक्ष्मणटीला में लगा 200 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रविवार की शाम को फुंक गया था। गिरीश श्रीवास्तव, कृपा शंकर निषाद, अरविंद निषाद, इंदल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं रहने कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने इसकी ऑनलाइन शिकायत करके जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिजली आपूर्ति ठप होते ही घरों में पानी की समस्या शुरू हो गई है। लोग पानी के लिए भाड़े पर जेनरेटर लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गांवों की गुल है बिजली-मछलीशहर। क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर 4-5 दिन से फुंके हैं। जानकारी विभाग को दी गई है, इसके बावजूद ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। एसडीओ आदित्य मार्कंडेय का कहना है कि चकघसीटा, नेवढ़िया, कटका, कान्हापुर, कौरहा समेत आठ ट्रांसफाॅर्मर मछलीशहर डिवीजन में जला है। इसमें कान्हापुर का ट्रांसफाॅर्मर बुधवार को वर्कशॉप से निकल चुका है। बाकी भी शीघ्र ही लग जाएगा।
10 दिन से 50 घरों में अंधेरा-मुफ्तीगंज। मेहौड़ा गांव के शिवनगर रोड पर लगा 25 केवी का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर 10 दिन पहले फुंक जाने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। जेई गुलाब प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए वर्कशॉप को सूचना भेज दी गई है। ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
केस-1मड़ियाहूं। ग्राम पंचायत सेउर में पिछले 11 दिनों से 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को सूचना के बाद भी अभी तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका है। बिजली नहीं रहने से घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे, सिंचाई की समस्या है।
केस-2रामपुर। नगर पंचायत रामपुर के कठवतिया मोड़ पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर चार दिन से जला है। बिजली नहीं रहने से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई । इसके बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका है। ऐसे में लोगों का कामकाज ठप है

केस-3खुटहन। तिहरा प्राथमिक विद्यालय के बगल में लगा 100 केवीए और हैदरपुर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 5 जुलाई को फुंक गया था। तब से दोनों गांवों की बिजली गुल है। लोगों ने कहा कि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed