फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Postmaster General did annual inspection of Ghazipur Division

पोस्टमास्टर जनरल ने किया गाजीपुर मंडल का वार्षिक निरीक्षण

Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Postmaster General did annual inspection of Ghazipur Division
डाकघर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ करते वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। डाक विभाग अब सिर्फ पत्रों एवं मनीऑर्डर से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यह बात गाजीपुर डाक मंडल का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने शुक्रवार को कही। उन्होंने अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों के रखरखाव और स्वच्छता पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रधान डाकघर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ाजीपुर मंडल के कार्यों की समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि बचत बैंक, जीवन बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट् बैंक, वाहनों का बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, प्रधानमंत्री फसल बीमा, ई-श्रम कार्ड, गंगाजल की बिक्री, रेल टिकट बुकिंग जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने में डाकघरों की अहम भूमिका है। वित्तीय समावेशन के तहत गाजीपुर के डाकघरों में 4.59 लाख बचत खाते, 1.10 लाख आईपीपीबी खाते और 48.5 हजार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते संचालित हैं। गाजीपुर में अब तक 107 गांवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम, 60 गांवों को संपूर्ण बीमा ग्राम एवं 14 गांवों को फाइव स्टार विलेज बनाया गया है। प्रधान डाकघर में संचालित पॉसपोर्ट केंद्र के माध्यम से गाजीपुर में 16 हजार से ज्यादा लोगों का पासपोर्ट बनाया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में गाजीपुर में 1.27 लाख लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 42 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 41 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया, वहीं 27 हजार लोगों ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सीएलसी के अंतर्गत इसका लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि अब घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड नि:शुल्क बनवाया जा सकता है। पोस्टमैन घर बैठे लोगों का मोबाइल नंबर भी अपडेट कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 73 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। गाजीपुर के 380 डाकघरों में रेल टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर अधीक्षक डाक दिनेश साह, सहायक अधीक्षक एमआर राश्दी, परमानंद, अजय कुमार, निरीक्षक डाकघर जयगोपाल पांडेय, अंजनी राय, विश्वंभरनाथ द्विवेदी, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed