फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pond's occupation of the village over the pond, strips of instructions

तालाब पर गांव के दबंगों का कब्जा, निर्देशों की धज्जियां 16-20-13

Sat, 19 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pond's occupation of the village over the pond, strips of instructions
खानपुर। थाना क्षेत्र के लौलहां गांव स्थित तालाब गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार के अलावा उच्च न्यायालय का भी निर्देश है। किसी भी गांव में सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों ना हो, उससे किसी भी कीमत पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन

लौलहां गांव स्थित सार्वजनिक तालाब को मुक्त कराने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत चार महीने पूर्व सीएम पोर्टल पर की गई थी। सीएम पोर्टल से रिपोर्ट आने के बाद सैदपुर तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ और राजस्व कर्मियों के साथ 30 जून को उक्त सार्वजनिक तालाब की पैमाइश कराई गई। प्रशासनिक नापी के बाद शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं और ग्रामीणों की पुन: शिकायत पर उप जिलाधिकारी सैदपुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार सैदपुर की उपस्थिति में पुन: सीमांकन की गई। ग्राम प्रधान लौलहां बिंदु यादव ने बताया की तालाब जो करीब तीन विश्वा में फैला था। अतिक्रमण के चलते मौके पर मात्र डेढ़ विश्वा ही दिखाई दे रहा है। शेष पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पैमाइश की गई। फिर भी अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक गांव सभा के तालाब को दबंगों से मुक्त नहीं कराया गया। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पैमाइश के बाद कब्जा बेदखली का भी आदेश हो चुका है। सबके बावजूद सैदपुर तहसील के राजस्व कर्मियों और अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक तालाब से अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश अब तक कागजों पर ही घूम रहा है। ग्राम प्रधान बिंदु यादव ने जिलाधिकारी से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर तालाब को दबंगों के अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed