{"_id":"622505309ec20032746f3645","slug":"polling-parties-left-for-booths-with-evms-and-polling-material-ghazipur-news-vns642011268","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम और मतदान सामग्री संग बूथों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम और मतदान सामग्री संग बूथों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
ईवीएम और मतदान समाग्री लेकर लंका मैदान से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होते मतदान कार्मिक। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और छह बजे शाम तक वोट डाले जाएंगे। रविवार की शाम तक पोलिंग पार्टियों ने बूथों की जिम्मेदारी संभाल ली। दिन भर पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी की गहमागहमी रही। अलग-अलग स्थानों से सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदान टीम को सामग्री मुहैया कराई गई। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक शामिल हैं।
विधानसभा के लिए सकुशल मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम तक जिले के सभी सात सीटों के लिए बनाए गए 1616 मतदान केंद्र पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं और उन्होंने 3090 बूथों की जिम्मेदारी संभाल ली। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम छह बजे तक चलता रहेगा। उसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करेंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार मतदान कर्मी हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी छह अलग-अलग जगहों से की गई। जखनिया विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई), सैदपुर विस की पोलिंग पार्टी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार तथा गाजीपुर और जंगीपुर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां न्यू स्टेडियम ग्राउंड आरटीआई से रवाना की गईं। जहूराबाद विधानसभा की पोलिंग पार्टियां स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद विधानसभा की पार्टियां लंका रामलीला मैदान तथा जमानिया विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर से संबंधित बूथों को भेजी गईं।
रविवार को सुबह से ही चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी निर्धारित स्थलों पर पहुंचने लगे थे। अलग-अलग पंडालों में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मतदाता सूची, अमिट स्याही, ईवीएम, वीवीपैट, सेनेटाइजर, मास्क, स्टेशनरी सहित सभी जरूरी सामान दिए गए। उन्होंने टीम के साथ सभी सामग्री का मिलान किया और उसके बाद वाहनों से उनके बूथ तक रवाना हो गए। सभी स्थलों पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमारसिंह ने कार्मिकों के रवानगी स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान कुछ मतदान कार्मिकों को अव्यवस्था का भी सामना करना पड़ा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते सभी जगहों पर पर पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही।