{"_id":"094199c9e72db0a2622580e77c0896c2","slug":"polling-officials-were-also-punctual-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अधिकारी को भी कर दिया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अधिकारी को भी कर दिया पाबंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में जिले की पुलिस को बच्चों, बेसहारा महिलाओं और यहां तक कि मतदान अधिकारी से भी खतरा है। यह साबित कर दिखाया है जंगीपुर और मरदह की पुलिस ने। जंगीपुर पुलिस ने निर्वाचन कार्य में भागीदार बनाए गए मतदान अधिकारी प्रथम व विनोवा हरिजन बेसिक प्राथमिक पाठशाला गोपालपुर के प्रधानाध्यापक को 107/16 में पाबंद किया है। मरदह पुलिस ने कपसहरी गांव की सास-बहू समेत एक सात साल के मासूम को पाबंद किया है।
चुस्त कानून व्यवस्था की दलील देने वाली पुलिस खुद जांच न कर अपने कारखासों क्षेत्र के कुछ लोगों के महज कहने भर से कैसे बेगुनाह, निर्दोष और प्रतिष्ठित लोगों पर कार्रवाई कर देती है, इसे साबित करने के लिए दो घटनाएं काफी हैं। अरशदपुर, जंगीपुर के निवासी सीताराम सिंह यादव विनोद हरिजन बेसिक प्राथमिक पाठशाला गोपालपुर तिलवा के प्रधानाध्यापक हैं। जिला प्रशासन ने उनकी चुनाव में ड्यूटी लगाते हुए उनको मतदान अधिकारी प्रथम बनाया है। वह रविवार को उस समय दंग रह गए जब जंगीपुर पुलिस ने उनको बताया कि उन्हें 107/16 में पाबंद किया गया है। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पाबंद की धारा हटाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रार्थनापत्र में कहा है कि गांव के कुछ विरोधियों के कहने पर पुलिस ने उनको पाबंद कर दिया। इसकी जांच तक नहीं की।
ऐसा ही एक अन्य मामला मरदह थाना क्षेत्र का है। कपसहरी गांव की रहने वाली मंजू पत्नी मनोज बेसहारा है। उसके पति का निधन हो चुका है। वह अपनी 65 वर्षीय असहाय सास और सात वर्षीय पुत्र राहुल की जीविका मेहनत मजदूरी कर चलाती है। दस दिन पहले उसे बताया गया कि पुलिस ने उसे, उसकी सास और उसके सात वर्षीय पुत्र राहुल को धारा 107/16 में पाबंद किया है। अब वह सास और पुत्र के साथ धूप में जिला मुख्यालय आकर जमानत कराने के लिए प्रयासरत है। पैदल कचहरी जाते समय प्रधान डाकघर के सामने पेड़ की छांव में सास और पुत्र के साथ सुस्ता रही मंजू ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। किस आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की, पता नहीं।
विज्ञापन
इनसेट=
बदमाशों पर शिकंजा नहीं कस पा रही पुलिस
गाजीपुर। बेगुनाहों और लाचार लोगों पर खतरा जताते हुए उन्हें पाबंद करने में लगी पुलिस बदमाशों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। सकुशल पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने दिया है लेकिन स्थिति यह है कि बड़े अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हैं। लूट, छिनैती और चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। भांवरकोल क्षेत्र के मिर्जाबाद में स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात कैश गिनती के समय बाइक सवार बदमाश करीब दो लाख रुपये लूट ले गए। इस मामले में पुलिस किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सकी है।
कोट=
अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वह मतदान अधिकारी प्रथम सीताराम सिंह यादव को पाबंद करने के मामले को दिखवा रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी। -रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक