फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Political parties united to fight terrorism

आतंकवाद के खात्मे को एकजुट हों राजनीतिक दल

Mon, 09 Feb 2015 11:45 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Political parties united to fight terrorism
आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खात्मे के लिए सभी राजनीतिक दलाें को एक मंच पर आना होगा। आतंकवाद खत्म होने तक पाक से बात नहीं होनी चाहिए। शहीदों के प्रति अशोभनीय बयानबाजी करने वाले हुर्रियत नेता गिलानी की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उसमें दम है तो दिल्ली आकर दिखाए, उसे उसकी हैसियत समझ में आ जाएगी। उसकी अनर्गल बयानबाजी से वीर जवानों के मनोबल पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। ऐसे अलगाववादी नेताओं के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए।
विज्ञापन



वह सोमवार को कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद कर्नल मुनीन्द्रनाथ राय के त्रयोदशाह में शहर के चंदन नगर स्थित आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आए थे। इस दौरान  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने विधानसभा चुनाव में अपने जोश और जज्बे का परिचय देते हुए बुलेट का जवाब बैलट से दिया है। आतंकवाद की बढ़ती घटनाएं अब बर्दाश्त के बाहर हैं। अब पाकिस्तान से दो-दो हाथ करने का समय आ गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि जब तक पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद बंद नहीं हो जाता, तब तक सरकार को उससे किसी तरह की बातचीत नहीं करनी चाहिए। देश ही नहीं समूचे विश्व के लिए आतंकवाद एक गंभीर समस्या है। देश के सभी राजनीतिक दलों को आतंकवाद के मुद्दे पर एक मंच पर आना चाहिए। कर्नल एमएन राय की शहादत की चर्चा करते कहा कि यह बहुत बड़ी शहादत है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। इससे पहले उन्होंने कर्नल राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। इसके बाद उनकी पत्नी प्रियंका और बच्चों तथा कर्नल के पिता और भाइयों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed