गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा नियुक्त मतदान कार्मिकों, मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्ष दिया जाएगा। इसके लिए तीन अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को सभी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट का द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि छह से 10 अप्रैल तक मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 से तीन बजे तक तथा तृतीय पाली दोपहर तीन बजे से सायं छह बजे तक दिया जाएगा। 18 से 22 अप्रैल तक मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तथा तृतीय पाली तीन बजे से सायं छह बजे तक होगा। बताया कि 12 को सभी मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर12 बजे से तीन बजे तक तथा तृतीय पाली तीन बजे से सायं छह बजे दिया जाएगा। 23 अप्रैल को सभी मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर12 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर12 बजे से तीन बजे तक, तृतीय पाली तीन बजे से सायं छह बजे तक स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली मई को मतगणना कार्मिकों का संबंधित विकासखंडों पर प्रशिक्षण का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।